क्रिकेट के मास्टरमाइंड का नाम, BCCI की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट तक में नही



महेंद्र सिंह धोनी, क्रिकेट का लीजेंड जिसने अपनी पूरी जिंदगी क्रिकेट को दी वो आज क्रिकेट के लिए कुछ नही बोल रहा है, सूत्रों के अनुसार पता चला है कि BCCI की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से धोनी का नाम हटा दिया गया है और धोनी मीडिया से भी दूर रहने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन JCA झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ धोनी एक कार्यक्रम में शामिल हुए, पर क्रिकेट के लिए एक शब्द तक नही बोले ।


इस कार्यक्रम में हेमंत सोरेन ने सोलर पॉवर फैसिलिटी का उद्धघाटन करा और धोनी ने छोटी सी स्पीच देते हुए कहा - मैं कामना करता हूँ कि झारखंड के खिलाड़ी अपना नाम रोशन करे बहुत आगे बढ़े साथ ही मेहनत जारी रखी लेकिन धोनी ने BCCI में चल रहे उनके प्रति आलोचनाओ के बारे मैं एक भी शब्द नही बोला ।


जी हां हम बता दे की धोनी ने जुलाई 2019 से टीम इंडिया का कोई मैच नही खेला है और पिछले साल के BCCI के टॉप ग्रेड -A 5 करोड़ में रहने वाले महेंद्र सिंह धोनी का लिस्ट में भी नाम नही आया है और इसके पीछे की कारण यह तो धोनी ही जानते है, BCCI से सवाल पूछे जा रहे हैं कि - की धोनी ने सन्यास ले लिया है या उनका करियर खत्म हो चुका है ?

2019 से 2020 तक होने वाली खिलाड़ीयों की अनुबंधित  ग्रेड- A की लिस्ट में 27 खिलाड़ियों का नाम है जो हर फॉरमेट में अपनी-अपनी टीम से जुड़े हुए हैं लेकिन धोनी का नाम इसमें नही रखा गया है, इस लिस्ट में रहने वाले खिलाड़ियों को 7करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है और इस लिस्ट में इंडियन टीम के तीन खिलाड़ी - विराट कोहली , रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं ।


मनीष पांडे के लिए पॉजिटिव वाइब्स भी पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोहेब अख्तर से सुनने को मिली - कि आखिरकार टीम इंडिया को धोनी की जगह मनीष पांडे के रूप में फिनिशर मिल गया है और में कामना करता हूं मनीष अपना स्थान टीम में बनाए रखे ।


शोहेब अख्तर ने मनीष पांडे के साथ श्रेयस अय्यर की भी तारीफ की और बोला कि -यह दोनों संपूर्ण खिलाड़ी हैं जिसकी वजह से टीम इंडिया का बैटिंग आर्डर मजबूत हो गया और धोनी की कमी इतनी नही खल रही है, ऐसा शोहेब ने ऑस्ट्रेलिया की वनडे सीरीज के बाद बोला और हम बता दे कि धोनी ने अपना आखिरी मैच न्यूज़ीलैंड के खिलाफ जुलाई में खेल था ।

Post a Comment

أحدث أقدم