इसमें से एक तस्वीर उनकी लेटेस्ट फोटो शूट की है। इसमें जाह्नवी कपूर नीले रंग के गाउन में बला सी खूबसूरत लग रही हैं। जाह्नवी कपूर ने इस शूट की चार तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
इसमें जाह्नवी ब्लू कलर के गाउन में हैं। उन्होंने बेहद लाइट मेकअप किया है और गले में स्टाइलिश ज्वैलरी कैरी की है। जाह्नवी की यह ड्रेस हाईलो ड्रेस है।
उनके बाल बंधे हैं। इस तस्वीर को 6 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वहीं हजारों लोग कमेंट कर जाह्नवी की तारीफ कर रहे हैं। जाह्नवी कपूर ने हाथ में पतले कंगन भी कैरी किए हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो धड़क से डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर की कई फिल्में आने वाली हैं। वह एक बायोपिक गुंजन सक्सेना-द कारगिल गर्ल में दिखाई देंगी। इसके बाद जाह्नवी की कई फिल्में पाइप लाइन में है, करण जौहर की दोस्ताना-2, तख्त और रुहीआफजा।





إرسال تعليق