बालों में शैम्पू करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां


शैम्पू बालों की गंदगी को दूर करने में काफी मदद करता है। जब भी हम शैम्पू करते हैं उसके बाद बाल मुलायम और खूबसूरत हो जाते हैं। लेकिन शैम्पू करने से कई बार हमारे बाल रूखे और बेजान ही दिखाई देते हैं। आप जैसे बाल चाहते हैं वह शैम्पू के बाद भी नहीं आ पाते हैं। अगर ऐसा ही कुछ हाल आपके बालों का भी है तो आपके लिए आज भी बालों को सही तरीके से धोने के कुछ टिप्स लेकर आए हैं। कई बार आप शैम्पू करते समय कुछ गलतियां कर देते हैं जिसके बाद आपके बार रूखे और बेजान हो जाते हैं। आज हम आपको उन गलतियों के बारे में बताएंगे और उसे बचने के तरीकों के बारे में भी.....


1. जब भी आप शैम्पू बालों में लगाते हैं तो उससे पहले पानी की 3-4 बूंदें जरूर मिला लें। ऐसा करने से एक समान तरीके से शैम्पू आपके सिर में अप्लाई होगा। शैम्पू का टेक्सचर गाढ़ा होता है जिसकी वजह से वह बाल खराब हो जाते हैं। 

2. शैम्पू को बालों में कभी भी दो बार ना लगाएं। कई लोगों को लगता है कि बालों से गंदगी एक बार शैम्पू करने से नहीं निकलती है इसलिए वह दो बार करते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी सही नहीं है। बालों पर शैम्पू ज्यादा लगाने से बालों को वह रूखा कर देता है। अगर आपने बालों पर तेल लगा रखा है तो दो बार शैम्पू कर सकते हैं।


3. ठंडे पानी से कभी भी बालों काे न धोएं। पहले गुनगुने पानी से अपने बालों को गीला करें। गुनगुना पानी डालें से सिर के सारे पोर्स खुल जाते हैं और बालों से सारी गंदगी भी निकल जाती है। उसके बाद बालों पर शैम्पू लगा लें फिर ठंडे पानी से सिर को धो लें। कभी भी गर्म पानी से शैम्पू को नहीं धोना चाहिए। ऐसा करने से नैचुरल ऑयल बालों से खत्म हो जाता है।

4. कई लोग अपने बालों को शैम्पू के बाद मोड़ देते हैं जो करना बिल्‍कुल गलत होता है। ऐसा करने से बाल टूट जाते हैं और साथ ही रूख भी होते हैं। पानी से शैम्पू हटाते समय हमेशा बालों काे खुला और सीधा रखना चाहिए।


5. शैैम्‍पू कभी भी सूखे बालों पर नहीं लगाना चाहिए। हमेशा सूखे बालों को पहले गीला करने के बाद ही उस पर शैम्पू लगाएं। गीले बालों से शैम्पू अच्छे से निकल जाता है और बाल भी खूबसूतर होते हैं। 

Post a Comment

أحدث أقدم