1. जब भी आप शैम्पू बालों में लगाते हैं तो उससे पहले पानी की 3-4 बूंदें जरूर मिला लें। ऐसा करने से एक समान तरीके से शैम्पू आपके सिर में अप्लाई होगा। शैम्पू का टेक्सचर गाढ़ा होता है जिसकी वजह से वह बाल खराब हो जाते हैं।
2. शैम्पू को बालों में कभी भी दो बार ना लगाएं। कई लोगों को लगता है कि बालों से गंदगी एक बार शैम्पू करने से नहीं निकलती है इसलिए वह दो बार करते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी सही नहीं है। बालों पर शैम्पू ज्यादा लगाने से बालों को वह रूखा कर देता है। अगर आपने बालों पर तेल लगा रखा है तो दो बार शैम्पू कर सकते हैं।
3. ठंडे पानी से कभी भी बालों काे न धोएं। पहले गुनगुने पानी से अपने बालों को गीला करें। गुनगुना पानी डालें से सिर के सारे पोर्स खुल जाते हैं और बालों से सारी गंदगी भी निकल जाती है। उसके बाद बालों पर शैम्पू लगा लें फिर ठंडे पानी से सिर को धो लें। कभी भी गर्म पानी से शैम्पू को नहीं धोना चाहिए। ऐसा करने से नैचुरल ऑयल बालों से खत्म हो जाता है।
4. कई लोग अपने बालों को शैम्पू के बाद मोड़ देते हैं जो करना बिल्कुल गलत होता है। ऐसा करने से बाल टूट जाते हैं और साथ ही रूख भी होते हैं। पानी से शैम्पू हटाते समय हमेशा बालों काे खुला और सीधा रखना चाहिए।
5. शैैम्पू कभी भी सूखे बालों पर नहीं लगाना चाहिए। हमेशा सूखे बालों को पहले गीला करने के बाद ही उस पर शैम्पू लगाएं। गीले बालों से शैम्पू अच्छे से निकल जाता है और बाल भी खूबसूतर होते हैं।




एक टिप्पणी भेजें