सबसे पहले तो यह जान लें कि सही आहार शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि करता है और और साथ ही यूरिन इंफेक्शन से लड़ने के लिए शरीर को जरूरी तत्व प्रदान करता है। इस संक्रमण के दौरान सही डायट हीलिंग प्रक्रिया में जलन को कम करने और शरीर को बैक्टीरिया से बचाने में मदद करता है।
महिलाओं में इस तरह के इंफेक्शन होने के चांसेज बहुत ज्यादा होते हैं लेकिन कई बार पुरुष भी इस तरह के इंफेक्शन की चपेट में आ जाते हैं। इस दौरान पीड़ित व्यक्ति को यूरिन के वक्त बहुत जलन होती है, हर समय बर्निंग बनी रह सकती है, बार-बार यूरिन आ सकता है। इसलिए इस तरह की परेशानियों से बचने के लिए क्रैनबेरी जूस, ढेर सारा पानी, प्लांट बेस्ड प्रोटीन डायट लेनी चाहिए।
वहीं, अधिक मीठी चीजों के सेवन, बहुत अधिक शुगर वाले ड्रिंक्स, कैफीन, स्पाइसी फूड और नशीले पदार्थों से सेवन से बचना चाहिए। नहीं तो आपकी स्थिति बहुत खराब हो सकती है। इस तरह के इंफेक्श ना केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी बहुत परेशान करनेवाले होते हैं। इसलिे बेहतर होगा कि आप अपनी डायट और डेली लाइफ पर ध्यान दें।




إرسال تعليق