प्यार
वक्त-अपनी प्रेमिका या पत्नी को वक्त जरूर दीजिए। उसे आपको अटेंशन के लिए तरसना ना पड़े। आप कितना समय देते हैं, उसी से महिलाएं आपके प्यार को समझती हैं। प्रोफेशनल लाइफ में कितना बिजी क्यों ना हों, घर टाइम पर पहुंचें। वीकेंड पर डेट्स पर ले जाएं।
तारीफ करें
पार्टनर के लुक, हेयरस्टाइल, बॉडी, कपड़े और उसके कामों की तारीफ करना सीखिए। आपके कहे हुए शब्द उनके लिए बहुत मायने रखते हैं। ऐसा मत सोचिए कि अब पार्टनर की तारीफ करने की क्या जरूरत है।
सॉरी बोलना सीखिए
जब आप गुस्से में कुछ गलत कर बैठें तो जल्द से जल्द माफी मांग लीजिए। बिना सॉरी बोले मूव ऑन ना कर जाएं। इससे यह भी पता चलता है कि आप उसकी भावनाओं की कितनी कद्र करते हैं।
सरप्राइज गिफ्ट खरीदिए
कभी-कभी अचानक से बिना किसी खास मौके के छोटे-छोटे तोहफे खरीदकर दीजिए। आपके तोहफे मायने नहीं रखते हैं बल्कि इससे उसे आपके प्यार का एहसास होता है।
सलाह मांगें
अहम मुद्दों पर उसकी राय लें, बातचीत करें। इससे यह लगेगा कि आप सच में उन्हें अपने जीवन में पार्टनर मानते हैं. जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों में उन्हें साथ लेकर चलें।
लड़ाई लंबे समय के लिए ना खीचें
अगर आप दोनों के बीच किसी मुद्दे को लेकर लड़ाई चल रही है तो उसे ज्यादा लंबे समय तक ना खींचें। बात करें और जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश करें।
बात करते वक्त उसकी तरफ देखें
जब वह आपसे बात करें तो उसकी तरफ देखें। अपना अटेंशन उस वक्त किसी और को ना दें। उसे इग्नोर महसूस ना कराएं।
घर के कामों में हाथ बंटाएं
घर के कामों में उसकी मदद करें। आपकी पार्टनर केवल आपके घर के काम करने के लिए है, उसे यह एहसास ना होने दें। साथ में काम करने से ज्यादा रोमांटिक क्या हो सकता है।









إرسال تعليق