बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, शेयर की ऐसी तस्वीरें


बॉलीवुड एक्ट्रेस लीजा हेडन ने बहुत कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। लीजा हेडन सोशल मीडिया पर भी अपने जीवन से जुड़ी बातें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अभी लीजा हेडन प्रेग्नेंट हैं और उन्होंने बेबी बंप की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है।


लीजा हेडन ने अपनी दूसरे प्रेग्नेंसी की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। तस्वीर में एक्ट्रेस अपना पसंदीदा खाना खाती दिख रही हैं. लीसा ब्लैक बिकीनी में नजर आ रही हैं। लीसा ने बताया कि वह अपने घर के लिए रवाना होने वाली हैं और कुछ फिट कपड़े अपने लिए ढूंढ रही हैं।


लीजा हेडन ने इससे पहले भी कई तस्वीरें शेयर की थीं, लेकिन एक तस्वीर में वह अपने बेटे के साथ थीं. तस्वीर में उनका पहला बेटा जैक लालवानी है। वह अभी दो साल का है और उनके बेली को किस कर रहा है। मई 2017 में लीसा पहली बार मां बनी थीं और उन्होंने इसकी तस्वीर भी शेयर की थी।


लीसा को पिछली बार फिल्म ए दिल है मुश्किल में रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड के किरदार में देखा गया था। लीसा ने अपने फैंस को अपने फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बारे में पहले ही बता दिया था।


लीजा हेडन अपने फिटनेस पर भी खूब ध्यान देती हैं। इसके अलावा लीजा को बीच खूब पसंद हैं। वह इसके बारे में कई बार पोस्ट कर चुकी हैं. उन्होंने बीच पर साइकिल चलाते हुए तस्वीर भी शेयर की थी।


लीजा हेडन को बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेस में जाना जाता है जो अपनी लुक का भी खूब ध्यान रखती हैं। लीजा के नए-नए लुक को इंस्टाग्राम पर लोग खूब पसंद भी करते हैं और लीजा भी अपने फैंस का खूब ध्यान रखती हैं। 

Post a Comment

أحدث أقدم