शुक्रवार को केबीसी के स्पेशल शो करमवीर में कंटेस्टेंट थीं राजस्थान की रुमा देवी, रुमा 22 हजार महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग दे चुकी हैं। रुमा देवी को साल 2018 में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया था। बाकी लोगों की तरह सोनाक्षी भी रुमा के काम से बहुत प्रभावित हुईं और उन्होंने रुमा देवी के प्रोडक्ट की ब्रैंड अंबेसडर बनने का फैसला किया। इतना ही नहीं वे केबीसी में रुमा की मदद के लिए उनसे साथ भी आईं।
लेकिन यहां पर एक सवाल का जवाब ना देने पर सोनाक्षी को ट्रोल किया जाने लगा। दरअसल, अमिताभ बच्चन ने सवाल पूछा था कि रामायण के अनुसार, हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे? इस सवाल का जवाब देने के लिए चार विकल्प भी दिए गए। A. सुग्रीव B. लक्ष्मण C. सीता D. राम
इस सवाल का जवाब देने की बारी आई तो सोनाक्षी का रिएक्शन देखकर लोग हैरान रह गए। सोनाक्षी को इस सवाल का जवाब नहीं पता था। सोनाक्षी को आखिरकार एक्सपर्ट वाली लाइफलाइन का सहारा लेना पड़ा, जहां एक्सपर्ट श्वेता ने बताया कि सही जवाब सीता या राम नहीं बल्कि लक्ष्मण है। यहां तक कि अमिताभ बच्चन भी सोनाक्षी से नाराज नजर आए। सोनाक्षी के पिता का नाम शत्रुघ्न है, जबकि उनके चाचा के नाम राम, लक्ष्मण और भरत हैं। उनके घर का नाम भी रामायण है। यहां तक कि उनके भाइयों के नाम लव और कुश है।




एक टिप्पणी भेजें