इजरायल के जेरूसलम के हिब्रू विश्वविद्यालय के शोध के लेखक लिरान कार्मेल ने कहा, "हमने डेनिसोवंस की स्केलेटल (कंकाल) एनाटमी के पहले पुनर्निर्माण को प्रस्तुत किया है।"
कार्मेल ने कहा, "कई मायनों में डेनिसोवंस निएंडरथल से मेल खाते थे, लेकिन कुछ लक्षणों में हमसे मेल खाते थे और कुछ मायनों में वे अनूठे थे।"
समग्र रूप से शोधकर्ताओं ने 56 एनाटोमिकल फीचर की पहचान की, जिसमें डेनिसोवंस, आधुनिक मानव और निएंडरथल से भिन्न हैं। इसमें से 34 भिन्नताएं खोपड़ी में हैं। इस शोध को जर्नल 'सेल' में प्रकाशित किया गया है।




एक टिप्पणी भेजें