चेहरे की त्वचा बहुत सेंसिटिव होती है. ऐसे में वैक्सिंग या ब्लीच के जरिए इन अनचाहे बालों से छुटकारा पाना आपकी स्किन के लिए नुकसानदेह हो सकता है। अगर आप भी इस तरह की किसी समस्या से परेशान हैं तो अंडे और चीनी का घरेलू उपाय आपके काम आ सकता है। आइए जानते हैं आखिर कैसे?
बहुत कम ही लोग इस बात को जानते हैं कि अंडे का सफेद भाग त्वचा की रंगत साफ करने का काम करता है। इसके अलावा इसका नियमित इस्तेमाल करने से त्वचा में कसाव आता है। जबकि चीनी का इस्तेमाल करने से त्वचा की डेड स्किन साफ होती है। जब आप इन दोनों चीजों का इस्तेमाल फेसपैक के रूप में करती हैं तो आपके चेहरे से सारे अनचाहे बाल आसानी से निकल जाते हैं। आइए जानते हैं आखिर कैसे बनाते हैं ये फेसपैक?
अंडा और चीनी का फेसपैक बनाने के लिए सबसे पहले एक अंडे के सफेद भाग में दो चम्मच चीनी मिलाकर उसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने दें। फेसपैक सूखने पर चेहरे को हल्के हाथ से मसाज करते हुए धो लें। इस उपाय को हफ्ते में दो बार दोहराएं।
जो लोग चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने के लिए अंडे का इस्तेमाल नहीं करना चाहते वो अंडे की जगह नींबू रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच नींबू के रस में 2 चम्मच चीनी और 10 चम्मच पानी मिलाकर उसका पेस्ट तैयार कर लें। इस पैक को चेहरे पर 15-20 मिनट लगाने के बाद मसाज करते हुए सादे पानी से धो लें। यह उपाय हफ्ते में दो से तीन बार जरूर अपनाएं। ऐसा करने से आपको अनचाहे बालों से छुटकारा मिल जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें