प्रभास की 'साहो' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, तीसरे दिन किया इतना कलेक्शन


प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'साहो' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। 24 करोड़ रुपये से शानदार ओपनिंग करने वाली 'साहो' ने तीसरे दिन यानी रविवार को भी दमदार प्रदर्शन किया है। 'बॉक्स ऑफिस इंडिया' डॉट कॉम के मुताबिक 'साहो' ने रविवार को 29 से 30 करोड़ रुपये की कमाई की।


 इस हिसाब से इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने केवल तीन दिन में 79 से 80 करोड़ रुपये की अच्छी-खासी कमाई कर ली है। वहीं फिल्म की ओवरऑल कमाई की बात करें तो 'साहो' ने तीन दिन में ही देशभर में 200 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू लिया है।


प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टाटर 'साहो'  को लेकर दर्शकों में भी क्रेज देखने को मिल रहा है। हालांकि 'साहो' फिल्म समीक्षकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। लेकिन बात जब कमाई और प्रदर्शन की हो तो यह फिल्म साउथ की तीसरी ऐसी डब्ड फिल्म है, जिसने हिंदी मार्केट में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड बनाया है।


इससे पहले प्रभास ने 'बाहुबली' के जरिए भी खूब धमाल मचाया था। फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 23 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 29 से 30 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

Post a Comment

أحدث أقدم