जी, हां देश में एक ऐसा भी मंदिर है जो महिलाओं के लिए किसी खौफ से कम नहीं है। आखिर ऐसी भी क्या वजह हो सकती है जिससे किसी मंदिर में जाने से औरतों को डर लगे? हम यहां बात कर रहे हैं कालीमान मंदिर के बारे में जो त्रिचि के करूर गांव में स्थित है।
यहां लोगों का मानना है कि मंदिर में कोई रहस्यमयी ताकत महिलाओं के बाल काट देती है। इसी खौफ के चलते मंदिर में दर्शन को जाने वाली महिलाएं इस बात का विशेष ध्यान रखती है कि जब भी वो मंदिर जाए उनके बाल पूरी तरह से ढ़कें हुए हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक बार कॉलेज की एक छात्रा मंदिर में अपने बाल बिना ढ़के चली गई थी। इस वजह से बड़े ही रहस्यमयी तरीकें से उसके बाल कट गए।
ये एकमात्र ऐसी घटना नहीं है बल्कि इससे पहले भी यहां इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी है। कालीमान मंदिर में शुक्रवार के दिन विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। प्रति शुक्रवार यहां श्रद्धालुओं की जमकर भीड़ लगती है। इस मंदिर को पशुपत इश्वरार मंदिर के ट्रस्ट द्वारा संचालित किया जाता है।




إرسال تعليق