वीरेंदर सहवाग ने लिखा, "ख्वाब अधूरा रहा पर हौसले जिंदा हैं, इसरो वो है, जहां मुश्किलें शर्मिदा हैं। हम होंगे कामयाब।"
शिखर धवन ने कहा, "टीम इसरो, आपकी कड़ी मेहनत के लिए हमें आप पर गर्व है। आप हारे नहीं हैं, हमें और करीब ले गए हैं। इस उम्मीद को जिंदा रखें।"
महिला पहलवान गीता फोगाट ने लिखा, "लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। पूरे भारत वर्ष को इसरो पर गर्व है।"
स्टार पहलवान योगेश्वर दत्त ने लिखा, "हमें गर्व है अपने वैज्ञानिकों पर और यकीन है की अगले प्रयास में सफलता जरूर मिलेगी। जय हिंद, जय भारत।"
सफलता के अत्यंत करीब जाकर शनिवार को चंद्रयान 2 के अंतिम चरण में लैंडर विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अपने निर्धारित लैंडिंग स्थान से केवल 2.1 किलोमीटर की ऊंचाफ पर था तभी उसका संपर्क टूट गया।



إرسال تعليق