सोनाक्षी के किरदार के बारे में अधिक जानकारी देते हुए सिंह ने कहा, "यह एक महत्वपूर्ण किरदार है। यह एक स्पेशल अपीरियंस है, लेकिन बहुत जरूरी है। इस वक्त मैं इस बारे में जितना हो सके कम ही खुलासा करूंगा, लेकिन मैं इतना कहूंगा कि यह फिल्म में ग्लैमर जोड़ेगा। वह एक सुपर स्मार्ट, सहजता से तालमेल बैठाने वाली और एक बेहतरीन अदाकारा हैं और वह पूरी तरह से प्रोफेश्नल हैं।"
'लाल कप्तान' में सैफ एक नागा साधु के किरदार में नजर आएंगे। इरॉस इंटरनेशनल और आनंद एल राय के कलर येलो प्रोड्क्शन्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 18 अक्टूबर को रिलीज होगी।



إرسال تعليق