मर्दांगी बरकरार रखनी है तो हर मर्द को बेल्ट लगाते समय बरतनी चाहिए यह सावधानी


जींस या ट्राउजर्स के साथ ज्यादातर पुरुष बेल्ट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि वह सिर्फ जींस के लूज होने पर इसका इस्तेमाल करते हैं, बल्कि फैशन के दौर में यह स्टाइल के लिए भी कैरी करते हैं लोग। रोजाना इसका इस्तेमाल करने वाले लोग क्या इससे होने वाली समस्याओं के बारे में जानते हैं। हमारे शरीर पर टाइट बेल्ट बांधने का बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है और यह आदत पुरुषों के लिए एक बड़ी मुसीबत की वजह भी बन सकता है। आज हम आपको बेल्ट बांधने से पुरुषोंको होने वाले नुकसानो के बारे में बताने जा रहे हैं।


रोजाना दिनभर टाइट बेल्ट बांधने से पेट की नर्व्स लंबे समय तक दबी रहती है, जिससे पेल्विक रीजन से निकलने वाली आर्टरी, वेन्स, आंतों और मसल्स पर काफी दबाव पड़ता है और जिस कारण पुरुष का स्पर्म काउंट कम हो सकता है। टाइट बेल्ट लगाने से पुरुषों की फर्टीलिटी घटने की आशंका ज्यादा जाती है।


विशेषज्ञों के अनुसार अगर जरूरी नहीं है तो बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और अगर पहनना है भी तो इसे टाइट करके न पहनें। इसके लेकर रिसर्च भी की गई है जिसमें यह बात सामने आई है कि टाइट बेल्ट बांधने से ओर भी कई शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इंजे यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि टाइट बेल्ट बांधने से पेट की मांसपेशियों पर तनाव बढ़ता है, जिससे कि पेल्विक भाग, घुटनों और कमर की मांसपेशियां प्रभावित होती हैं और इनमें दर्द होने का खतरा बढ़ जाता है। 

Post a Comment

और नया पुराने