इस कार्यक्रम में डॉक्टर सीपी बंसल, विंदा जोशी, इंग्लिश चैनल पार करने वाले दिव्यांग सतेंद्र लोहिया, भौतिक शास्त्र के वरिष्ठ प्रोफेसर एके वर्मा, एडवोकेट वीरेंद्र पाल, कथक नृत्यांगना जयेश जलकुमारी को सम्मानित किया गया था। रवि किशन विशेष वायुयान से सुबह ग्वालियर पहुंचे थे. इस कार्यक्रम के बाद वह वापस दिल्ली लौट रहे थे, इस दौरान ये बड़ा हादसा होते-होते बचा।
भोजपुरी सिनेमा के अमिताभ बच्चन के रूप में मशहूर रवि किशन गोरखपुर से बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीतकर सांसद बने हैं। रवि किशन ने महागठबंधन के कैंडिडेट को 3,01,664 मतों से हराया था. रवि किशन की जीत के साथ ही बीजेपी ने गोरखपुर की सीट वापस ले ली है।

إرسال تعليق