आज से तीन साल पहले देश में रिलायंस ने जियो की शुरुआत की थी। रिलायंस के मुताबिक अभी देश में ब्रॉडबैंड सर्विस 25 Mbps की है। दुनिया के सबसे विकसित देश अमेरिका में भी 90 Mbps की सर्विस है। जियो का दावा है कि वह 100 Mbps की गीगा सर्विस लेकर आएगा।
जियो देगा 9 सर्विस
1. अल्ट्रा-हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड (1 जीबीपीएस तक)
2. मुफ्त घरेलू वॉयस कॉलिंग, कॉन्फ्रेंसिंग और इंटरनेशनल कॉलिंग
3. टीवी वीडियो कॉलिंग और कॉन्फ्रेंसिंग
4. एंटरटेनमेंट ओटीटी एप्स
5. गेमिंग
6. होम नेटवर्किंग
7. डिवाइस सिक्योरिटी
8. वर्चुअल रियलिटी का अनुभव
9. प्रीमियम कंटेंट प्लेटफॉर्म
मासिक प्लान्स
1. JioFiber का मासिक प्लान 699 रुपये से शुरू होकर 8,499 रुपये तक होगा
2. सभी प्लान्स की स्पीड 100 एमबीपीएस से शुरू होगी
3. आप 1 Gbps तक की स्पीड पा सकते हैं
4. अधिकांश टैरिफ प्लान बताई गई सभी सेवाओं के साथ आएंगे
5. Jio वैश्विक दरों से करीब 10 प्रतिशत मूल्य पर उपभोक्ताओं को मिलेगा ताकि सभी ग्राहक इसका फायदा उठा सके।
लंबी अवधि के प्लान्स
1. JioFiber में उपयोगकर्ताओं के पास 3, 6 और 12 महीने के प्लान्स होंगे।
2. बैंक टाई-अप के माध्यम से, जियो आकर्षक EMI योजनाएं प्रदान करेगा, जिससे ग्राहकों को केवल मासिक ईएमआई का भुगतान करके वार्षिक योजनाओं का लाभ प्राप्त होता रहेगा
जियो फाइबर वेलकम ऑफर
1. जियो फाइबर उपयोगकर्ता यदि JioForever की वार्षिक योजनाओं की सदस्यता लेते हुए ग्राहकों को काफी फ्री ऑफर्स दिए जाएंगे।
2. JioForever वार्षिक योजना के साथ ग्राहकों के ये फायदे मिलेंगे..
1 जियो होम गेटवे
2 जियो 4K सेट टॉप बॉक्स
3 टेलीविज़न सेट (गोल्ड प्लान और उससे ऊपर के प्लान के साथ)
4 अपने पसंदीदा ओटीटी एप्लिकेशन की सदस्यता
5 असीमित वॉयस और डेटा
ऐसे चुने वेलकम ऑफर
जियो फाइबर के लॉन्च पर बात करते हुए रिलायंस जियो इंफोकॉम के निदेशक आकाश अंबानी ने कहा कि कंपनी की जाने वाली हर चीज़ के केंद्र में हमारे ग्राहक हैं। जियो फाइबर का लॉन्च, इसकी क्रांतिकारी सेवाओं के साथ एक नई और रोमांचक यात्रा की शुरुआत है। हमेशा की तरह अनेकों आश्चर्यजनक सेवाओं को लाने और Jio Fiber को अगले स्तर तक ले जाने के लिए कड़ी मेहनत जारी रखेंगे।
जियोफाइबर के लिए ऐसे करना होगा अप्लाई
1. www.jio.com पर जाएं या MyJio ऐप डाउनलोड करें
2. जियो फाइबर सेवाओं के लिए पंजीकरण करें
3. यदि जियो फाइबर आपके क्षेत्र में उपलब्ध होगा, तो हमारी कंपनी के प्रतिनिधि आपसे संपर्क करेंगे






إرسال تعليق