हर छोटी बड़ी बात पर लड़ना
अगर आप दोनों छोटी-छोटी बातों पर लड़ने को उतारू हो जाते हैं। उन मामलों में भी जिसका निपटारा शांत रहकरभी किया जा सकता है तो एक बार और सोच लें।
पार्टनर को स्पेस न देना
किसी भी रिश्ते में जरूरत से ज्यादा रोक-टोक और स्पेस न देना उस रिश्ते के लिए ही खतरनाक साबित हो सकता है। पार्टनर के प्रति लगाव रखना अच्छा है लेकिन यह भी एक हद तक ही सही है। अगर आप अपने साथी को लेकर पॉजेसिव हैं तो यह खतरे की बात हो सकती है।
पुरानी बात के लिए लड़ना
हर रिश्ते में छोटे-मोटे झगड़े होते है, एक दूसरे को समझना जितना जरूरी होता है उतनी ही जरूरी दोनों के बीच की बॉन्डिंग। लेकिन अगर आप दोनों पुराने किसी बात को लेकर लड़ने बैठ जाते हैं तो ये आपके रिश्ते को कमजोर कर सकता है।





إرسال تعليق