झूठ, धोखा और गुस्सा नहीं ये 4 बातें बन सकती हैं किसी भी प्यारे रिश्ते में तकरार की वजह


कई बार रिश्ते में भरोसा न होने से दोनों में तकरार होनी शुरू हो जाती है। छोटी-चोटी बातें ही लड़ाई का जरिया बनने लगती है। झूठ, धोखा, गुस्सा तो रिश्ते को बर्बाद करता ही है, लेकिन इसके अलावा भी कुछ ऐसी बातें होती हैं जिनकी वजह से रिश्ता टूट जाता है। जानें वो 4 बातें जो तकरार की वजह बनती है।

हर छोटी बड़ी बात पर लड़ना


अगर आप दोनों छोटी-छोटी बातों पर लड़ने को उतारू हो जाते हैं। उन मामलों में भी जिसका निपटारा शांत रहकरभी किया जा सकता है तो एक बार और सोच लें। 

पार्टनर को स्पेस न देना


किसी भी रिश्ते में जरूरत से ज्यादा रोक-टोक और स्पेस न देना उस रिश्ते के लिए ही खतरनाक साबित हो सकता है। पार्टनर के प्रति लगाव रखना अच्छा है लेकिन यह भी एक हद तक ही सही है। अगर आप अपने साथी को लेकर पॉजेसिव हैं तो यह खतरे की बात हो सकती है।

पुरानी बात के लिए लड़ना


हर रिश्ते में छोटे-मोटे झगड़े होते है, एक दूसरे को समझना जितना जरूरी होता है उतनी ही जरूरी दोनों के बीच की बॉन्डिंग। लेकिन अगर आप दोनों पुराने किसी बात को लेकर लड़ने बैठ जाते हैं तो ये आपके रिश्ते को कमजोर कर सकता है।

एक दूसरे को अवॉइड करना 


याद कीजिए आज आप जिसे अवॉइड कर रहे हैं उसे पाने के लिए आपको कितने पापड़ बेलने पड़े थे। तब कहीं जाकर आप उनका प्यार पाने में सफल हो पाए। लेकिन काम की भागदौड़ में अगर आप दोनों एक-दूसरे को अवॉइड कर रहे है तो यह सही नहीं है। ये बातें आपके रिश्ते को कमजोर करती है।

Post a Comment

और नया पुराने