यह मलिंगा की टी-20 में दूसरी हैट्रिक है। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2016-17 में अपनी पहली हैट्रिक ली थी।
मलिंगा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मैच में तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर कोलिन मुनरो (12) को आउट किया। चौथी गेंद पर हेमिश रदरफोर्ड (0) को पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने कोलिन डी ग्रांडहोम को अपना शिकार बनाया और हैट्रिक पूरी की। ओवर की आखिरी गेंद पर मलिंगा ने रॉस टेलर को आउट कर लगातार चार गेंदों पर चार विकेट लेकर किवी टीम का स्कोर 15 रनों पर चार विकेट कर दिया।
पांचवें ओवर में मलिंगा ने टिम सेइफर्ट (8) को भी पवेलियन भेज दिया। मलिंगा टी-20 में दो हैट्रिक लगाने वाले पहले गेंदबाज हैं।




إرسال تعليق