प्यार में पड़ने के बाद इन 3 तरीकों से होता हैं आपकी हेल्थ को फायदा


प्यार जहां सबसे खूबसूरत फीलिंग्स में गिना जााता है वहीं अलग-अलग उम्र में प्यार के मायने और यहां तक की प्यार जताने या महसूस करने का अंदाज़ भी अलग होता है। टीनएज में जो चीज़ें आप प्यार से जोड़कर देखते हैं, 30 की उम्र के बाद आपको वही सब बचकानी लगने लगती हैं। लेकिन प्यार हुआ है या नहीं यह तय होने के बाद आपकी ज़िंदगी कई तरीकों से बदल जाती है। अब तो यह आपने भी सुना होगा कि प्यार में नाकामी लोगों को देवदास जैसा बना देती है। लेकिन प्यार होने पर आपकी हेल्थ को कई फायदे होते हैं.....


1. खुश रहते हैं प्यार करने वाले
अगर आपको प्यार हुआ है तो आप अचानक से छोटी-छोटी बातों पर खुश होने लगते हैं। आप खुद तो खुश रहते ही हैं साथ ही साथ अपने पार्टनर को खुश करने के लिए अलग-अलग तरीके इस्तेमाल करते हैं।


2. खुद की तरफ ध्यान देते हैं
प्यार आपकी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है उसका सबसे अच्छा उदाहरण है यह। जी हां, जब लोग प्यार में पड़ते हैं तो अचानक से अपने लुक्स, ग्रूमिंग और साफ-सफाई के अलावा अपनी फिजिकल अपीयरेंस और हेल्थ पर भी ध्यान देने लगते हैं।

जी हां, बहुत-से लोग प्यार में पड़ने के बाद अचानक से जिम, वॉक और स्पोर्ट्स से जुड़ी अपनी हॉबिज़ पर दोबारा ध्यान देने लगते हैं तो वहीं कुछ हेल्दी डायट लेना शुरु कर देते हैं।


3. माफ करना सीख लेते हैं
प्यार आपको ज़्यादा नहीं तो थोड़ा महान बना ही देता है।  जी हां, प्यार होने पर आप पहले से ज़्यादा सहनशील बन जाते हैं। लोगों को आसानी से माफ करना सीख लेते हैं। यह बात तो आपने भी महसूस की होगी कि किसी पुरानी बात पर भी आपको कई वर्षो बाद भी गुस्सा आ जाता है।

दरअसल यही गुस्सा और मायूसी हमारी बेचैनी को बढ़ाती है और दुखों का कारण बनती  है। इसीलिए जब आप पुरानी बातों को भूलना और दूसरों की ग़लतियों को माफ करना शुरु करते हैं तो आपकी मेंटल हेल्थ, प्रॉ़क्टिविटी और सोशल लाइफ पर असर पड़ता है और आप पहले से ज़्यादा कुशल भी बनते हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم