आयोग ने कहा कि सतारा उपचुनाव की अधिसूचना शुक्रवार को जारी की जाएगी, वहीं नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि चार अक्टूबर रहेगी।
आयोग ने कहा कि नामांकन की जांच पांच अक्टूबर को होगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि सात अक्टूबर रहेगी।
सतारा लोकसभा सीट पर उपचुनाव राष्ट्रवादी कांग्रस पार्टी (एनसीपी) नेता और सांसद उदयनराजे भोसले के 14 सितंबर को अपने पद से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद कराना पड़ा रहा है। भोसले छत्रपति शिवाजी के वंशज हैं।
भोसले (53) सतारा लोकसभा से तीन बार- 2009, 2014 और 2019 में निर्वाचित हो चुके हैं। चुनाव आयोग ने राज्य में 21 अक्टूबर को ही विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की है।

إرسال تعليق