कान में तिल्ली या फिर कान कुरेदने के लिए कुछ भी डालने से कान का संक्रमण बेहद जल्दी हो जाता है। ऐसे में एंटीबायोटिक्स लेने के बजाए आप कान में नारियल का तेल डालें। नारियल का तेल डालने से कान के अंदर का वायरल और संक्रमण दूर करने में मदद मिलती है।
पुराने जमाने से लोग कान के अंदर जमा मैल को निकालने के लिए सरसों के तेल का प्रयोग करते आ रहे हैं, जो कि काफी फायदेमंद साबित होता है और हर घर में इस नुस्खे का प्रयोग होता आ रहा है। कान में मैल जमा होने पर खुजली होने लगती है, जिसे दूर करने के लिए रात में सोते वक्त दो या तीन बूंद सरसों के तेल की डालें। ऐसा करने से सुबह तक कान में जमा मैल बाहर आ जाएगा।
अगर आपके कान में लगातार खुजली हो रही है तब आप लहसुन की कुछ कलियां मछली के तेल में डालकर उसे गर्म करें। गर्म तेल को बाद में ठंडा करें और सुबह-शाम उसे कान में डालें। नियमित रूप से ऐसा करने से खुजली की समस्या समाप्त हो जाती है।
अगर आपके कान में लगातार घनघनाहट होती है तो आप बादाम तेल की कुछ बूंदे अपने कान में डालें। ऐसा करने से कानों में हो रही घनघनाहट बंद हो जाएगी और कान में होने वाली बेचैनी से भी राहत मिलेगी।





إرسال تعليق