फिलहाल जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, उसमें ये सामने आ रहा है कि राखी इन दिनों हनीमून पर गईं हैं।
जी हां, बता दें कि राखी की कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं। इन तस्वीरों में राखी होटल के कमरे में नजर आ रही हैं, उनके हाथों में मेहंदी लगी है और लुक वही शादीशुदा वाला है।
इस वजह से सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह राखी की हनीमून की तस्वीरें हैं। अब सच क्या है ये तो राखी ही जानें लेकिन तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं, किसी तस्वीर में राखी आंख मारते हुए नजर आ रही हैं तो वहीं किसी तस्वीर में बेड पर बैठकर पोज मारती नजर आ रही हैं।
वहीं सबका यही सवाल है कि राखी के पति कहां हैं? वह तस्वीरों में राखी के साथ क्यों नहीं दिख रहे? क्या राखी अकेले हनीमून पर गई हैं, राखी ने अभी तक अपनी शादी और हनीमून पर मीडिया से कोई बात नहीं की है, हो सकता है कि ये भी कोई पब्लिसिटी स्टंट हो, क्योंकि वह पहले भी ऐसा कर चुकी हैं।
फिलहाल बता दें कि राखी किसी NRI से शादी को लेकर खबरों में हैं। लेकिन इन खबरों में कितनी सच्चाई है इस बात का खुलासा तो राखी सावंत के करने के बाद ही हो पाएगा।






إرسال تعليق