साहो की रिलीज के बाद इस खूबसूरत लड़की के साथ शादी करेंगे प्रभास


साउथ के सुपरस्टार 'बाहुबली' प्रभास इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'साहो' को लेकर काफी व्यस्त चल रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर अब तक छाया हुआ है और साथ ही इसके दो गाने 'साइको सैंया' और 'इन्नी सोनी' इंटरनेट पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

वहीं, बात करें प्रभास की पर्सनल लाइफ की तो, उनका नाम साउथ की कई दिग्गज अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है लेकिन प्रभास ने हर बार ऐसी खबरों को अफवाह और झूठा बताया है। आए दिन उनकी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं होती रहती हैं, लेकिन इस बार जो खबर सामने आई है वह शायद कई लड़कियों के दिल को तोड़ सकती है।

खबर है कि 'साहो' की रिलीज के बाद प्रभास शादी के बंधन में बंध सकते हैं। जी हां, वह यूएस बेस्ड बिजनेसमैन की बेटी से शादी कर सकते हैं। हालांकि अभी तक प्रभास की ओर से इस मामले में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वैसे शादी के मामले को लेकर प्रभास कई बार अपना बयान दे चुके हैं कि ये उनका पर्सनल मेटर है, और वह इस बारे में किसी से कुछ नहीं कहना चाहते हैं। वहीं, प्रभास के अंकल कृष्णम राजू ने उनकी शादी के बारे में बात करते हुए कहा, 'अगले साल प्रभास शादी करेंगे। ये उनके परिवार की इच्छा है।'

Post a Comment

أحدث أقدم