उन्होंने अपने हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो वायरल हो रही हैं। नुसरत इन तस्वीरों में वेस्टर्न आउटफिट्स में नजर आ रही हैं।
हाल ही में नुसरत ने सिंधारा सेलिब्रेशन की भी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। नुसरत ने इस दौरान साड़ी पहनी थी, गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर लगाया हुआ था।
नुसरत और निखिल इस दौरान काफी खुश और प्यारे नजर आ रहे हैं। नुसरत ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, थैंक्यू मेरे पहले सिंधारा को स्पेशल बनाने के लिए।
नुसरत जहां ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जवाब देते हुए ट्वीट किया था- 'मैं पूरे भारत का प्रतिनिधित्व करती हूं, जो जाति, धर्म और पंथ की सीमाओं से परे है।
जहां तक मेरी बात है तो मैं सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान करती हूं। मैं अब भी मुस्लिम हूं। उन लोगों को इस बारे में कुछ नहीं कहना चाहिए कि मैं क्या पहनूं और क्या नहीं।
आपका विश्वास पहनावे से परे होता है। सभी धर्मों के मूल्यवान सिद्धांतों में विश्वास करने और उन्हें मानना कहीं ज्यादा बड़ी बात है।'







إرسال تعليق