लद्दाख ऑटोनोमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल के सदस्य कारगिल निवासी मोहम्मद अली चंदन और कारगिल नगरपालिका समिति के प्रमुख जहीर हुसैन बाबर भाजपा में शामिल हुए।
पीडीपी के कारगिल के नेता काचो गुलजार हुसैन, असदुल्लाह मुंशी, इब्राहिम और ताशी त्सेरिंग ने भी भाजपा ज्वाइन की।
एक सेवानिवृत्त शीर्ष पुलिस अधिकारी भी कुछ समाजिक कार्यकर्ताओं के साथ लेह क्षेत्र में भाजपा में शामिल हुए।
कुछ दिनों पहले ही अनुच्छेद 370 को रद्द करके जम्मू एवं कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस ले लिया गया था। इसके साथ ही राज्य को जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख नाम के दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया गया।



إرسال تعليق