1. दिल्ली की लड़कियां किसी भी टेढ़े काम को जुगाड़ से करने में सबसे आगे होती हैं। पुरानी चीज़ों को नया बनाने का जुगाड़ हो या पसंद न आने पर किसी चीज़ को किसी और को चेप देने का जुगाड़, ये इस काम में माहिर होती हैं। लोगों से अपना काम निकलवाने में भी ये कोई न कोई जुगाड़ लगा ही लेती हैं।
2. दिल्ली की ऐसी एक भी लड़की नहीं होगी जो सरोजनी नगर की मार्केट से शॉपिंग न करती हो। दिल्ली की लड़कियों की शॉपिंग के लिए बेहद मशूहर है सरोजनी नगर की मार्केट। यहां उन्हें अपनी पसंद की हर चीज़ सस्ते दामों पर मिल जाती है।
3. दिल्ली की लड़कियों को सबसे ज्यादा स्ट्रीट फूड पसंद होता है। ऑफिस या कॉलेज से छूटते ही ये गर्ल्स सबसे पहले गोल गप्पे खाने जाती हैं। खाने में इन्ह राजमा चावल भी खूब पसंद होता है। दिल्ली की लड़कियों के दिल में बसता है चटपटा स्ट्रीट फूड।
4. दिल्ली की लड़कियां पार्टी करने में सबसे आगे होती हैं। पार्टी का नाम सुनते ही जैसे इनकी तैयारियां शुरु हो जाती हैं। पार्टी के लिए तैयार होना, नई ड्रेस पहनना और फिर खूब सारी सेल्फी क्लिक करना इन्हें बहुत पसंद होता है।
5. दिल्ली की लड़कियों की खासियत होत है कि ये सड़क पर चलते हर शख्स को भईया कह कर बुलाती हैं। ऑटो वाला हो या रिक्शा वाला या फिर बस का कंडक्ट इनके लिए हर कोई भईया ही होता है। भईया शब्द पर तो दिल्ली की लड़कियों का कॉपीराइट सा होता है।

एक टिप्पणी भेजें