हालांकि वह अब भी एक दूसरे के साथ की तस्वीरें बहुत कम ही सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। लेकिन अब अर्जुन और मलाइका ने अपनी सिंगल फोटो शेयर करते हुए भी यह जाहिर कर दिया है कि वो दोनों कैसे साथ-साथ समय बिता रहे हैं।
कुछ घंटों पहले अर्जुन ने अपनी एक सिंगल तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वह पहाड़ों और नदी के किनारे खड़े खूबसूरत नजारे का मजा ले रहे हैं। फैंस अर्जुन की इस तस्वीर को देख ही रहे थे कि अब कुछ देर पहले ही मलाइका ने भी ठीक उसी जगह से अपनी एक फोटो शेयर की है। सिर्फ फोटो की लोकेशन्स ही नहीं, बल्कि इन दोनों का कैप्शन भी लगभग एक जैसा ही है।
अर्जुन कपूर ने लिखा है, 'खड़े रहो, एक पल ठहरो और आभारी रहो..' । ऐसा ही कुछ कैप्शन कुछ शब्दों की फेर-बदल के साथ मलाइका ने भी किया है। मलाइका ने लिखा, 'रुको, देखो और आभार प्रकट करो'
इन दोनों के पोस्ट में यह समानता सिर्फ हमने ही नहीं, बल्कि कॉरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने भी देख ली है। फराह ने मलाइका की पोस्ट पर कमेंट किया, 'अब तुम लोग एक जैसी पोस्ट भी करने लगे हो?' इसके अलावा भी उन्होंने एक फोटो एक साथ अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।





एक टिप्पणी भेजें