खबरों की मानें, तो अक्षय कुमार नीरज पांडे की फिल्म में नजर आएंगे। ये वहीं नीरज पांडे हैं जिन्होंने इससे पहले बेबी, स्पेशल 26 और रुस्तम जैसी फिल्में बनाई थी। मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक, नीरज पांडे के इस फिल्म में अक्षय देश के वर्तमान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का किरदार निभाएंगे और इसकी कहानी उनके लाइफ के इर्द-गिर्द ही घूमेगी। स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो चुका है और इसे लेकर बाकी रिसर्च चल रही है। हालांकि, इसकी शूटिंग या रिलीज डेट को लेकर अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीरज पांडे इस फिल्म से पहले अजय देवगन के साथ ‘चाणक्य’ पूरी करेंगे। अक्षय की इस फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करने से पहले टीम स्क्रिप्ट को फाइनल करके लॉक करना चाहती है। बात करें अक्षय की आने वाली फिल्म मिशन मंगल की तो इसमें उनके साथ विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू जैसे कलाकार नजर आएंगे। वहीं, गुड़ न्यूज में लंबे वक्त बाद करीना कपूर के साथ उनकी जोड़ी देखने मिलेगी। सूर्यवंशी में अक्षय और कैटरीना कैफ 9 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे।



إرسال تعليق