शादी के साथ जिम्मेदारी आती है। आपको अपनी मर्जी के साथ-साथ पार्टनर की बातों का भी ख्याल रखना होता है और व्यक्तिगत आजादी पर थोड़ी पाबंदी भी लग जाती है। ऐसे में लड़कियों को अहसास होता है कि वास्तविकता, सपनों से थोड़ी अलग होती है।
चाहे जितना प्रेम हो लेकिन रिश्ते में नोक-झोंक स्वाभाविक होती है। कई बार आपको पति की गलतियों को माफ करना होता है। इसी तरह आपकी गलतियों को पति भी माफ करते हैं। रिश्ता ऐसे ही चलता है।
प्रेम समर्पण मांगता है, सामीप्य मांगता है। रिश्ते में गर्मजोशी बनी रहे इसके लिए कई बार आपको अपनी तरफ से भी कोशिश करनी पड़ती है।
शादी के पहले देखे गए कई सपने शादी के बाद टूट जाते हैं। इसलिए शादी के पहले सपने वही देखें जो जिनके सच होने की संभावना अधिक हो।
शादी के पहले अगर आप रिश्ते में रही हों तो बॉयफ्रेंड के साथ कैजुअल व्यवहार में कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन शादी के बाद दोनों की अपेक्षा होती है कि उन्हें सम्मान मिले। इसलिए आप पति का सम्मान करें भले ही वे कहें कि इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता।
शादी के बाद यह जरूरी नहीं है कि आपके पति आपके आस-पास ही घूमते रहें और आपकी हर फरमाइश पूरी करते रहें। शादी के बाद लड़कियों को पति को पर्सनल स्पेस देना और उनके काम को समझना पड़ता है।
रोमांस जिस तरह से फिल्मों और किताबों में देखने को मिलता है वैसा असलियत में होता नहीं है। शादी के बाद लड़कियों को वास्तविकता में जीना होता है।
रिश्तों में जिम्मेदारियों का भार कई बार बोझिल लगने लगता है लेकिन आपको समझना चाहिए कि सिंगल रहते हुए भी कोई बहुत अच्छी जिंदगी नहीं होती है। एकाकी जीवन की ओर भागने से अच्छा होता है रिश्ते और पार्टनर को समझें, लड़ें और चीजे अनुकूल बनाएं यकीन मानिए इससे बेहतर कोई और फीलिंग नहीं होती।





إرسال تعليق