सोमवार की देर शाम को राज्यसभा में जम्मू कश्मीर पुनर्गठन बिल पारित किया गया, जिसके पक्ष में 125 सांसदों ने वोटिंग की, तो वहीं विपक्ष में 61 सांसदों ने वोटिंग की। राज्यसभा में बिल सफलतापूर्वक पारित हुआ, तो सभी सांसद एक दूसरे को बधाई देने लगे। इसी सिलसिले में पीएम मोदी और अमित शाह के बीच का दृश्य सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगा। दरअसल, गृहमंत्री अमित शाह के कामकाज से प्रभावित होकर पीएम मोदी उन्हें बधाई देने से खुद को रोक नहीं पाए और फिर उन्हें भरी संसद में ही बधाई दे डाली।
राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और विशेष राज्य का दर्जा छीने जाने के बाद जब सभी सांसद एक दूसरे को बधाई दे रहे थे, तभी पीएम मोदी और अमित शाह का आमना सामना हुआ। इस दौरान अमित शाह ने झुककर पीएम मोदी का अभिवादन किया, तो प्रधानमंत्री ने उनकी पीठ थपथपाते हुए बधाई दी। ये पूरा वाकया भरी संसद में हो रहा था, तो सभी सदस्य और यहां तक वैंकेया नायडू भी मुड़मुड़कर पीएम मोदी और अमित शाह को देखने लगे। उस समय सभी का चेहरा पीएम मोदी और अमित शाह की तरफ ही था।
बताते चलें कि जैसे ही सोमवार की देर शाम को राज्यसभा में बिल पारित हुआ, वैसे ही संसद में सत्तापक्ष के बेंच पर बैठे सभी सदस्य खुशी से झूम उठे और एक दूसरे को बधाई देने लगे। बता दें कि इस पूरे प्रकरण में अमित शाह को काफी ज्यादा श्रेया जाता है, क्योंकि वे जिस दिन से गृहमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं, उसी दिन से मिशन कश्मीर पर लग गए और इसी वजह से आज सोशल मीडिया पर उनकी खूब तारीफ हो रही हैं। इतना ही नहीं, पीएम मोदी और अमित शाह की जोड़ी की भी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

إرسال تعليق