केजरीवाल ने यह भी कहा कि भारत ने एक महान नेता खो दिया है और सुषमा गर्मजोशी से भरपूर और असाधारण महिला थीं।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी कहा कि सरकार उनकी याद व सम्मान में दो दिवसीय राजकीय शोक मनाएगी। सुषमा स्वराज का मंगलवार देर रात निधन हो गया।
सुषमा स्वराज दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री थीं। उन्होंने 13 अक्टूबर, 1998 से लेकर 3 दिसंबर, 1998 तक, 52 दिनों की छोटी अवधि के लिए मुख्यमंत्री पद संभाला था।

एक टिप्पणी भेजें