प्रदेश के सबसे बड़े बांधों में से एक बीसलपुर बांध का जलस्तर बुधवार सुबह 8 बजे तक 308.17 आरएल मीटर पहुंच गया। बांध में पानी पहुंचाने वाली नदी त्रिवेणी का फैलाव दस सेमी घटकर 1.60 मीटर रहा। वहीं खारी व डाई नदियों मे पानी की आवक शुरू है। वहीं वर्षा जनित हादसों में जान-माल का भी भारी नुकसान होने की खबरें है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटे में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने जयपुर सहित भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, अलवर, चित्तौडगढ़़, राजसमंद, प्रतापगढ़, कोटा, सिरोही, करौली जिले में भारी बरिश की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार इन जगहों पर अगले चार दिन बारिश की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें