जयपुर में दोपहर बाद करीब 15 मिनट तक तेज बारिश हुई। इससे कई जगहों पर पानी भर गया। उधर, बांसवाड़ा व डूंगरपुर जिले को सज्जनगढ़ व सल्लोपाट में बारिश हुई।
इससे बेणेश्वरधाम एक बार फिर टापू में तब्दील हो गया। सोम, माही व जाखम नदियों में पानी बढऩे से साबला बेणेश्वर, बेणेश्वर गनोडा तथा बेणेश्वर वालाई पुलियां पर पानी की चादर चल रही है। बेणेश्वर धाम का सम्पर्क तीनों पुलियों से कट गया है। इस समय धाम पर अस्थाई तौर से रहने वाले 34 लोग मौजूद हैं। सीकर शहर में 45 मिनट में एक इंच बारिश हुई।
हाड़ौती अंचल में सोमवार को कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई, वहीं बारां जिले के अटरू क्षेत्र में लगातार बारिश से पार्वती नदी में उफान गई। इससे दर्जनों गांवों का मुख्यालय से सम्पर्क कट गया।
बूंदी के हिण्डौली क्षेत्र के गुढ़ा बांध पर पानी की आवक बढऩे के साथ ही 4 गेट खोलकर 13 सौ क्यूसेक पानी की निकासी की गई। वहीं जजावर क्षेत्र का अन्नपूर्णा बांध लबालब हो गया।





إرسال تعليق