पोस्टर में प्रभास और श्रद्धा एक-दूसरे की आंखों में आंखे डाले रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं। पोस्टर में प्रभास और श्रद्धा की केमिस्ट्री देखने लायक है। पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर कर रहे इस ऑनस्क्रीन कपल को फैंस भी बहुत पसंद कर रहे हैं। इसी के साथ पोस्टर पर साहो की नई रिलीज डेट भी लिखी दिख रही है। बता दें, पहले यह फिल्म इस 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज आगे बढ़ गई है। वहीं इस पोस्टक को रिलीज करते हुए श्रद्धा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा है कि फिल्म 30 अगस्त को रिलीज हो रही है।
हिंदी पोस्टर के साथ तमिल, तेलुगू, और कन्नड़ वर्जन के पोस्टर भी रिलीज हो चुके हैं। श्रद्धा और प्रभास के फैंस ने पोस्टर्स पर जबर्दस्त रिस्पॉन्स दिया है। आपको बता दें कि साहो में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म का निर्माण वम्सी और प्रमोद द्वारा किया गया है, जबकि इसका निर्देशन सुजीत ने किया है।

إرسال تعليق