कांग्रेस के तेजतर्रार नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा है। रविवार को सिद्धू ने इस चिट्ठी की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की। सिद्धू ने ये इस्तीफा 10 जून को दिया है, लेकिन आज उन्होंने इस बात को सार्वजनिक किया। इसेक बाद एक दूसरा ट्वीट कर सिद्धू ने बताया कि वे पंजाब के मुख्यमंत्री को भी अपना इस्तीफा सौंपेंगे।
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और सिद्धू के बीच पिछले काफी समय से टकराव चल रहा था। ये तनाव मई महीने उस समय खुलकर सामने आया था, जब मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव में पंजाब के शहरी इलाकों में कांग्रेस के ‘खराब प्रदर्शन’ के लिए सिद्धू को दोषी ठहराया। इससे पहले पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद से ही कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनकी कैबिनेट में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के बीच में ठनी हुई थी। कई मौकों पर दोनों ही नेता एक दूसरे के खिलाफ खुलकर बोलते नजर आए।
My letter to the Congress President Shri. Rahul Gandhi Ji, submitted on 10 June 2019. pic.twitter.com/WS3yYwmnPl— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) 14 July 2019
पिछले महीने नाराज नवजोत सिंह सिद्धू ने कैबिनेट की बैठक में हिस्सा नहीं लिया था और अब कैबिनेट में फेरबदल कर दिया गया है। सिद्धू से शहरी विकास मंत्रालय छीनकर उर्जा मंत्रालय थमा दिया गया।

إرسال تعليق