मौसम विभाग के अनुसार मानसून के जोर पकड़ने से अभी 27 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है। मानसून की ट्रफ रेखा प्रदेश के कई इलाकों से होकर गुजर रही है। इस कारण आद्रता में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके चलते प्रदेश के कई क्षेत्रों में गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।
27 जुलाई के बाद मानसून की कुछ चाल सुस्त पड़ने के आसार हैं। गुरुवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 25 डिग्री, गोरखपुर 24 डिग्री, बहराइच का 25.1 डिग्री, फैजाबाद का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बुधवार को तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम 28.3 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 23.8 रिकॉर्ड हुआ।

एक टिप्पणी भेजें