राजस्थान के कई जिलों में अच्छी बारिश का दौर, 14 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी


जयपुर : राजस्थान में सावन के सातवें दिन भगवान इंद्रदेव ने अपनी मेहरबानी बरसा दी है। अलवर, चूरू, सीकर, बारां, दौसा, जयपुर सहित कई जिलों में अच्छी बारिश का दौर चला है। पहली बार लोगों की भीषण गर्मी से राहत मिली है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

जयपुर जिले में गुरुवार सुबह भी रुक-रुक बारिश का दौर चल रहा है। बारिश बुधवार दोपहर के बाद बारिश का सिलसिला बुधवार रात दो बजे तक जारी रहा। सांगानेर में 45 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान कई जगह पानी भर गया। मालवीय नगर अंडरपास में पानी भरने से यातायात काफी प्रभावित रहा।

अलवर के मंगलसर में दो इंच बारिश हुई। इसके अलावा चूरू के सादुलपुर में भी 40 मिमी पानी बरसा। दौसा के लालसोट में अंधड़ के कारण कई टीनशेड उड़ जाने के समाचार हैं। पाली सहित पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों को अब भी बारिश का इंतजार है। जयपुर जिले के बस्सी तहसील में बुधवार को तीन घंटे तेज बारिश हुई है। देर रात तक बारिश का दौर चलता रहा। गुरुवार सुबह भी रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से पूर्वी राजस्थान के 14 जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Post a Comment

और नया पुराने