हॉलिडे पर रोमांटिक हुईं टीवी की मधुबाला, पति संग लिपलॉक की तस्वीरें वायरल


टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी इन दिनों स्पेन में पति संग हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं। दृष्टि ने वेकेशन से पति संग एक रोमांटिक फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। फोटो में दृष्टि और उनके पति लिपलॉक करते हुए नजर आ रहे हैं।


बता दें कि दृष्टि लगातार स्पेन हॉलिडे से अपने फोटो शेयर कर रही हैं। इससे पहले दृष्टि ने एक तस्वीर साझा की थी। ब्लैक बिकिनी में दृष्टि का बेहद बोल्ड अंदाज दिखाई दिया था। अपनी टोन्ड बॉडी को फ्लॉन्ट कर दृष्टि फैन्स को फिटनेस गोल्स दे रही थीं।


बता दें कि दृष्टि और नीरज ने 21 फरवरी 2015 में शादी की थी। दृष्टि के पति टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं। बावजूद इसके वे दृष्टि की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। वहीं, दृष्टि टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। वे कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।


दृष्टि को आखिरी बार टीवी शो सिलसिला...बदलते रिश्तों का में देखा गया था। शो में उन्होंने नंदिनी का रोल निभाया था। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बेस्ड इस शो को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।


हालांकि दृष्टि को उनके रोल के लिए ट्रोल भी किया गया था। बाद में एक्ट्रेस ने ये शो छोड़ दिया था। फिर कंट्रोवर्सियल कंटेंट की वजह से सिलसिला को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दिया गया।


दृष्टि ने सीरियल गीत, दिल मिल गए, एक था राजा एक थी रानी, परदेस में है मेरा दिल, झलक दिखला जा, मधुबाला, नैना में काम किया है।

Post a Comment

أحدث أقدم