दरअसल इन किचन फोटोज में हुमा कुरैशी रैक्स के सामने ब्लैक बेस वाले एक मस्टीकलर आउटफिट में दिख रही हैं। शीयर डिटेलिंग और लुक को उन्होंने स्नीकर्स से पूरा किया है। फोटो में हुमा शूज पहने अपना फूड एंजॉय करते हुए दिख रही हैं।
वहीं दूसरी किचन फोटो में टू-टोन ट्यूल बस्टियर गाउन पहने हुमा किचन स्लैब पर पैर रखे दिख रही हैं। फोटो में स्लैब पर पैर रखकर हुमा अपने शूज बांधते दिखाई दे रही हैं।
इसी वजह से हुमा कुरैशी अब सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। यूजर्स उन्हें खाना बनाने की जगह पर शूज रखने को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।
बता दें हुमा कुरैशी अपनी वेबसीरीज 'लीला' को लेकर चर्चा में हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस सीरीज में हुमा की दमदार अदाकारी देखने को मिली है।





إرسال تعليق