मौसम विभाग के अनुसार मानसून की ट्रफ लाइन उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रही है। इस कारण प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश के आसार हैं। इसके अलावा अगले दो-तीन प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है। जहां बारिश नहीं होगी उन क्षेत्रों में बदली छाने से गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।
बुधवार को आगरा का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 26 डिग्री, बहराइच का 26 डिग्री, अलीगढ़ 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

إرسال تعليق