देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश कहर, अगले 24 घंटे का अलर्ट जारी


मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बार फिर बारिश का सिलसिला जारी हो गया है। देर रात हुई मुसलाधार बारिश की वजह से जगह जगह पानी भर गया है। वहीं इसकी वजह से लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई है।

एएनआई के मुताबिक, शहर में भारी वर्षा के बाद सायन क्षेत्र में सड़कें पानी से लबालब हो गई हैं। वहीं मुंबई में भारी बारिश की वजह से विजिविल्टी कम होने के कारण अंधेरी में तीन कारों के आपस में टकराने के बाद 8 घायल हो गए है।
मौसम विभाग ने भारी बारिश की वजह से निचले इलाकों में पानी भरने और अगले दो दिनों तक बारिश जारी रहने की चेतावनी जारी कर दी है। रेलवे ट्रैक पानी में डूब गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को भी बारिश हो सकती है। 

Post a Comment

أحدث أقدم