वीडियो में दिख रहा अजीबोगरीब प्राणी अपनी ही परछाई के पीछे भाग रहा है और परछाई को देखने के लिए शरीर में हरकत कर रहा है। विवियन ने लिखा- ' संडे कि सुबह उठकर मैंने पहली बार अपने घर के कैमरे में एक परछाई देखी। जो दरवाजे के तरफ से आ रही थी। कार के पास चलते हुए ये अजीबोगरीब चीज दिखी। क्या किसी को कैमरे में ऐसी चीज दिखी है?'
विवयन गोमेज के घर का ये वीडियो अब तक 90 लाख लोग देख चुके हैं। वहीं ट्विटर पर इसे 3 करोड़ बार देखा गया। लोग इसे देखकर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई इसे फेक बता रहा है तो कोई वीडियो में दिख रहे प्राणी को एलियन बता रहा है। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि वीडियो में दिख रहा जीव फिल्म हैरी पॉटर का डॉबी है।

إرسال تعليق