घर के CCTV में दिखा एलियन जैसा अजीब प्राणी, वीडियो देख कर चौंक गये लोग


एक महिला ने अपने घर के सेक्योरिटी कैमरे में जो देखा वो चौंकाने वाला था। अपने घर के सेक्योरिटी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखते हुए विवियन गोमेज नाम की महिला ने एक एलियन जैसा अजीबोगरीब प्राणी देखा। वह प्राणी फिल्म हैरी पॉटर के किरदार डॉबी जैसा दिख रहा था। इस वीडियो को देखक महिला चकित रह गई और इसको लेकर फेसबुक पोस्ट कर दिया।

वीडियो में दिख रहा अजीबोगरीब प्राणी अपनी ही परछाई के पीछे भाग रहा है और परछाई को देखने के लिए शरीर में हरकत कर रहा है। विवियन ने लिखा- ' संडे कि सुबह उठकर मैंने पहली बार अपने घर के कैमरे में एक परछाई देखी। जो दरवाजे के तरफ से आ रही थी। कार के पास चलते हुए ये अजीबोगरीब चीज दिखी। क्या किसी को कैमरे में ऐसी चीज दिखी है?'

विवयन गोमेज के घर का ये वीडियो अब तक 90 लाख लोग देख चुके हैं। वहीं ट्विटर पर इसे 3 करोड़ बार देखा गया। लोग इसे देखकर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई इसे फेक बता रहा है तो कोई वीडियो में दिख रहे प्राणी को एलियन बता रहा है। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि वीडियो में दिख रहा जीव फिल्म हैरी पॉटर का डॉबी है।

Post a Comment

और नया पुराने