वैसे करीना कपूर खुद सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं, लेकिन उनके फैंस इतने हैं कि उनकी फोटो कहीं ना कहीं से वायरल हो ही जाती है। अब करीना की जो फोटो वायरल हो रही है उसमें वो स्वीमिंगपू में नजर आ रही हैं। उनके चारों तरफ कमल के फूल बिखरे हुए हैं और उनके साथ उनकी टीम मौजूद है। खबरों की मानें तो करीना की ये फोटो एक ऐड शूट करने के दौरान की है जो अब वायरल हो रही है।
इस फोटो में आपको साफ नजर आ रहा है कि करीना अपनी टीम के साथ तालाब में काफी मस्ती कर रही हैं। करीना के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इरफान खान के साथ ‘अंग्रेजी मीडियम’ में नजर आएंगी। इसके अलावा करीना आमिर खान के साथ ‘लाल सिंह चड्ढा’ और अक्षय कुमार के साथ ‘गुड न्यूज’ में भी बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी।

إرسال تعليق