दिशा के फैंस को उनका यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो में दिशा एक हाथ से कार्टव्हील करती दिखाई दे रही हैं। मालूम हो कि दिशा अपनी फिटनेस को लेकर काफी अलर्ट रहती हैं। इस तस्वीर पर एक्टर कुणाल खेमू ने कमेंट किया, 'वाह मेरे चीते'। बता दें कि दिशा सोशल मीडिया पर अक्सर वर्कआउट करते हुए, डांस करते हुए और स्टंट करते हुए वीडियो शेयर करती हैं। कुछ दिनों पहले खबरें आईं थीं कि दिशा अपनी आने वाली फिल्म 'मलंग' के सेट पर घायल हो गईं।
इससे पहले दिशा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो फिल्म भारत की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गईं थीं और उनकी ये चोट अब तक ठीक नहीं हुई है। उन्होंने कहा था कि भारत उनके द्वारा की गई सबसे मुश्किल चीजों में शामिल है। दिशा ने बताया कि चोट लगने के बाद उन्हें फ्लिप, डांस और जंप करना पड़ता था, उनका घुटना अभी तक ठीक नहीं हुआ है।

إرسال تعليق