इस शोध में लड़कियों के बच्चा पैदा करने की सही उम्र 30 साल बताई गई है। शोध का कहना है कि 30 साल में मां बनने वाली महिलाओं में यूट्रस कैंसर का खतरा कम होता है। इस उम्र तक महिलाएं पूरी तरह से सेटल भी हो जाती हैं। इसके अलावा, यह एक ऐसी उम्र होती है जिसमें लड़कियां बच्चा पैदा करने के लिए मानसिक तौर पर तैयार रहती हैं।
शोध का कहना है कि मां अगर बच्चा पैदा करते वक्त मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहेगी तो बच्चा भी स्वस्थ्य और होशियार पैदा होगा। ऐसे में बच्चा पैदा करते वक्त मां का मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से स्वथ्य रहना बेहद जरूरी है। अगर मां स्वस्थ्य नहीं रहेगी तो इसका नकारात्मक असर बच्चे के स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
इस शोध को डेनमार्क की आरहूस विश्वविद्यालय ने किया है। शोध में 4,741 महिलाओं को शामिल किया गया था। हालांकि, डेनमार्क में महिलाओं के बच्चा पैदा करने की औसत उम्र भी साढ़े तीस साल ही है। इंग्लैंड और वेल्स में भी लड़कियों के मां बनने की औसत उम्र 30 साल ही है। इस शोध के पीछे यह भी तर्क है कि 30 साल तक लड़कियां परिपक्व हो जाती हैं। वे इस उम्र तक शिक्षित और आर्थिक तौर पर स्वतंत्र भी हो जाती हैं। ऐसे में उन्हें बच्चे की परवरिश करने में दिक्कत नहीं होती।




إرسال تعليق