बाग्ला एक्ट्रेस और टीमसी सांसद नुसरत जहान मंगलवार को संसद शपथ लेने पहुंची। शादी के बाद नुसरत पहली बार लोकसभा पहुंचीं। सामने आई तस्वीरों में नुसरत के साथ बंगाली एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती भी नजर आ रही हैं।
इन दोनों एक्ट्रेस ने बांग्ला भाषा में शपथ ली। फिर वो पल आया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। अपने शपथ ग्रहण के बाद दोनों सांसदों ने स्पीकर ओम बिड़ला के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। संसद सत्र में नुसरत जहां पारंपरिक अंदाज में नजर आईं। न्यूलीवेड नुसरत ने माथे पर सिंदूर, हाथों में मेहंदी और चूड़ा पहना हुआ था। जबकि मिमी सफेद रंग का सूट पहने हुए हैं।
आपको बता दें कि बिजनेसमैन निखिल जैन संग 19 जून को टर्की के बोडरम सिटी में शादी की है। शादी में व्यस्तता के चलते नुसरत जहां संसद सत्र के पहले दिन शपथ लेने नहीं पहुंच सकी थीं । आपको ये भी बता दें कि नुसरत ने निखिल से 2 रीति रिवाजों के साथ शादी की। उन्होंने हिंदू धर्म के साथ-साथ क्रिश्चियन विधि से शादी की। जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थी।
एक टिप्पणी भेजें