आज दोपहर 12 बजे यहां से खरीदें मात्र 499 रुपये Redmi Note 7 Pro


चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi पिछले काफी समय से Redmi Note 7 Pro को फ्लैश सेल में उपलब्ध करा रही है। मार्च 2019 में लॉन्च हुआ यह फोन यूजर्स के बीच अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहा है। अब तक यूजर्स इस फोन की फ्लैश सेल का इंतजार करते हैं।

अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं तो आज आपका इंतजार खत्म होता है। इस फोन को एक बार फिर ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की आधिरकारिक वेबसाइट Mi.com पर दोपहर 12 बजे से उपलब्ध कराया जाएगा। यह फोन नेप्ट्यून ब्लू, नेबुला रेड और स्पेस ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया गया है।

Redmi Note 7 Pro की कीमत और ऑफर्स: इस फोन को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।

ऑफर्स की बात करें तो एक्सिस बैंक बज क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसद का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा। साथ ही 13,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। अगर ग्राहक पूरी एक्सचेंज वैल्यू लेने में कामयाब हो जाते हैं तो यूजर्स को यह फोन 499 रुपये में मिल सकता है। इस फोन को 465 रुपये की शुरुआती EMI पर भी खरीद जा सकता है।

Post a Comment

और नया पुराने